
Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया मस्जिद के निकट एक लॉज में रह रहे 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी।

बताया जाता है कि मंगलवार के दिन एक किशोर को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में मृतक किशोर प्रिंंस मिश्रा के पिता राजेश मिश्रा ने बताया कि वह जसीडीह थाना क्षेत्र के संथाल बदिया गांव का रहने वाला है। प्रिंस बरमसिया मस्जिद गली के एक लॉज में रहकर 11वीं की पढ़ाई कर रहा था।
आज फोन पर सूचना मिली कि वह बेहोश होकर बाथरूम में गिरा हुआ है। सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे जहां पर परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
वही मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को घटना की जानकारी दी है।
पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर परिवार के लोगों से पूछताछ करने में जुटी है।


