New Delhi: गुरुवार को लोकसभा में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा एक सवाल का जवाब अंग्रेज़ी में दिए जाने पर स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें टोककर कहा, “एक अनुरोध करूं आपसे?… हिंदी जानते हैं तो जवाब हिंदी में दे दीजिए।”

स्पीकर के इस बात पर मंत्री पुरी ने कहा, “मैं हिंदी में जवाब दे देता हूं… भोजपुरी टच भी दे दूंगा।”

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के एक सवाल का जवाब दे रहे थे।



