New Delhi: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित किया।
मिस्र के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान मोदी को यह सम्मान दिया गया। बाद में दोनों नेताओं ने आपसी हितों के मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा की।
मोदी शनिवार को मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर काहिरा पहुंचे थे। उनकी मिस्र यात्रा से उत्तरी अफ्रीकी देश में भारत का निवेश बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होने और मिस्र के लिए ब्रिक्स आर्थिक ब्लॉक में प्रवेश पाने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री के रूप में यह उनकी मिस्र की पहली यात्रा है। सन् 1997 के बाद पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस उत्तर अफ्रीकी देश की यात्रा पर गया है। (Input-IANS)