
Mumbai: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर छात्रों से भरी एक बस हादसे का शिकार हुई है। खोपोली के पास भयंकर हादसा हुआ है। छात्रों से भरी एक बस पलट गई। इसमें 46 छात्र और 2 शिक्षक घायल हो गए, जिनमें से दो की मौत हो गई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि मुंबई के चेंबूर इलाके की एक कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र खोपोली में पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे। तभी मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे के वक्त बस में 48 लोग थे


