New Delhi:पाकिस्तान ने गुरुवार को दावा किया कि उसने भारत की पनडुब्बी आईएनएस कलवरी (Submarine INS Kalvari) को अपने जलक्षेत्र (watershed) में रोका है और उसे ट्रैक किया है। पाकिस्तान (Pakistan) ने साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर आईएनएस कलवरी को रोकने का वीडियो भी साझा किया है।

पाकिस्तानी सेना के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन के महानिदेशक मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने यह दावा करते हुये कहा है कि यह घटना एक मार्च की है।

मेजर जनरल बाबर ने यह भी दावा किया है कि गत पांच साल में चौथी बार ऐसी घटना हुई है। उन्होंने पाकिस्तान की नौसेना की तारीफ करते हुये कहा कि पनडुब्बी को चिह्न्ति करने की उसकी क्षमता प्रतिस्पर्धता को दिखाती है।
भारतीय पक्ष ने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है।
आईएनएस कलवरी पूर्णत: स्वदेश निर्मित छह पनडुब्बियों में से एक है। इन्हें प्रोजेक्ट 75 के तहत निर्मित किया गया है। इन पनडुब्बियों का स्टील्थ फीचर यानी छुपने की योग्यता बहुत उन्नत है और ये लंबी दूरी के टॉर्पिडो और एंटी शिप मिसाइल से लैस हैं।(IANS)
- Weightlifting में खत्म हुआ 28 साल का सूखा, मीराबाई चानू ने जीता Asian Games में पहला मेडल

- गुरुवार को बन रहा खास संयोग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

- करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबने से चार युवकों की मौत, पांचवां लापता

- 72nd National Film Awards: यामी गौतम को ‘Article 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘Chandu Champion’ के लिए मिला सम्मान

- ‘घटना का अंजाम भी होना चाहिए, एनकाउंटर जरूरी’, Jamui की घटना पर MLA अनंत सिंह




