
New Delhi: पंजाबी अभिनेता और किसान आंदोलन के दौरान गणतंत्र दिवस के दिन लाल किला हिंसा मामले के आरोपित दीप सिद्धू की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू अपने दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो से दिल्ली से पंजाब जा रहे थे। हरियाणा के सोनीपत में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर सिंघु बॉर्डर के पास उनकी कार एक ट्राले से टकरा गई। हाइसे में दीप सिद्धू की मौत हो गई। इस हादसे में दीप के दोस्त के भी घायल होने की खबर है। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है।

उल्लेखनीय कि किसान आंदोलन के दौरान लालकिला में घुसने और हिंसा मामले में पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू आरोपित थे।(HS)
- MLA जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा Jharkhand पुलिस एसोसिएशन, चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान

- Ranchi में 2-3 सितंबर को मतदाता पंजीकरण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 57 शोध पत्र होंगे पेश

- Deoghar: मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप, रिखिया थाना में मामला दर्ज

- Deoghar: SBI बाजार शाखा में वृद्ध के थैले में ब्लेड मारकर 1.10 लाख उड़ाए

- Deoghar : घर के बाहर से 13 वर्षीय किशोरी लापता, नगर थाना में मामला दर्ज




