
New Delhi: कोई भी तकनीकी शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों से एक बार में पूरी फीस नहीं ले सकता है. कोरोना के मद्देनजर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE)ने सभी तकनीकी संस्थानों को यह निर्देश जारी किया है.

AICTE ने सभी इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट व अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों को कहा है कि वे सालाना और सेमेस्टर फीस एक साथ लेने के बजाय तीन से चार किस्तों में लें. कोई भी कॉलेज एकमुश्त फीस के भुगतान के लिए अभिभावकों पर दबाव नहीं बनायेंगे.

AICTE ने यह भी कहा है कि कोई भी कॉलेज कोरोना के दौरान शिक्षकों की सेवाएं समाप्त नहीं कर सकता. पूरा वेतन समय पर देना अनिवार्य है. किसी शिक्षक की सेवाएं समाप्त की गयी हैं, तो उस आदेश को वापस लेना होगा.
AICTE ने कहा कि कोरोना के कारण आर्थिक हालात ठीक न होने से अभिभावकों पर दबाव डालना सही नहीं है. एआइसीटीइ ने सभी कॉलेजों के प्रबंधन से अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी अपलोड करने को कहा है और साथ ही सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों के मोबाइल व इ-मेल पर इसकी सूचना भेजने को कहा है.
इन्हें भी पढ़ें:
- Jharkhand liquor scam में ACB ने पूर्व उत्पाद आयुक्त समेत तीन अधिकारियों को भेजा समन, 4 अगस्त को होगी पूछताछ
- Dhanbad में अवैध कोयला कारोबार पर ED की कार्रवाई, एलबी सिंह का 160 करोड़ का म्यूचुअल फंड फ्रीज, 1.02 करोड़ नकद जब्त
- Deoghar : कुंडा के कुमरडीह में डोभा में डूबने से दो किशोरों की संदिग्ध मौत
- Jharkhand में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ ‘जंतर-मंतर’ की तर्ज पर आंदोलन, रांची में हजारों छात्रों ने निकाली संविधान यात्रा
- Jharkhand के Deoghar सहित सात जिलों में 02 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना


