नई दिल्ली: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यायनचंद के जन्मदिवस को हर साल खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसी दिन पीएम मोदी ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को लॉन्च किया था। अब उसी फिट इंडिया कार्यक्रम के दो साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर ‘फिट इंडिया मोबाइल एप’ लॉन्च किया गया।
आज से दो साल पहले यानी 29 अगस्त 2019 को फिट इंडिया प्रोग्राम लॉन्च किया गया था। इस मौके पर ‘फिट इंडिया मोबाइल एप’ (Fit India mobile app) लॉन्च किया गया। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणित भी मौजूद रहे। राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में यह प्रोग्राम हुआ।
इस दौरान खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी स्किल्स से हर किसी का मन मोह लिया। अनुराग ठाकुर स्टेज पर ही रस्सी कूदते रहे। इस दौरान उन्होंने कलात्मक अंदाज भी दिखाया। किसी प्रोफेशन एथलीट की तरह कभी एक पैर पर रस्सी कूदते रहे तो कभी क्रॉस मूव्स भी दिखाए। जितने देर वह अपनी फिटनेस का परिचय देते रहे, लोग तालियों से उत्साह बढ़ाते रहे।
फिटनेस एप में कई फीचर्स हैं। हर शख्स की उम्र के हिसाब से इसमें फिटनेस लेवल पता लग जाता है। फिटनेस कैसे इम्प्रूव करना है इसे बताने के लिए योगा प्रोटोकॉल, एनिमेटेड वीडियोज की मदद ली जा सकती है। उम्र, लिंग, लाइफस्टाइल और शारीरिक बनावट के हिसाब से आप अपना प्लान भी खुद बना सकते हैं।
इस मिशन का मकसद देशवासियों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना है।