spot_img
spot_img
होमदेशराजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार को अब 'हॉकी के जादूगर' के नाम से...

राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार को अब ‘हॉकी के जादूगर’ के नाम से जाना जाएगा, हुआ मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार, PM मोदी ने की घोषणा

भारत में खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाले सबसे बड़े सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर दिया गया है।

Aaj Ka Rashifal : 25 सितम्बर, 2023 का दिन कैसा रहेगा

Dumka News: संथाल परगना बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन

Deoghar: घर के सामने से मैजिक वाहन की चोरी

नई दिल्ली: भारत में खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाले सबसे बड़े सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके दी है।

पीएम मोदी ने कहा कि लोगों की भावनाओं को देखते हुए इस अवार्ड का नाम अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा है, ”देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है. जय हिंद.”

एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, ”ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं। विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है। जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।”

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!