
Deoghar News : अलग- अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गये। सभी को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कटोरिया थाना क्षेत्र के जमुनियातरी के पास दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम कटोरिया थाना क्षेत्र के तेलगांवा निवासी संदीप कुमार यादव है।

घटना के संबंध में घायल के भाई मुन्ना कुमार ने बताया कि वह मामा घर बलियामारा गांव गया था। वहां से लौट के क्रम में एक तेज गति से आ रही बाइक सवार ने उसके बाइक में टक्कर मार दिया।
इस घटना में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर इलाज किया जा रहा है।
वहीं अन्य स्थानों पर हुए सड़क हादसे में जयकांत यादव, योगेन्द्र यादव देवघर और रिखिया थाना क्षेत्र के मलहरा निवासी रतन दास घायल हो गये। तीनों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है।


