नई दिल्ली: देश में एकबार फिर कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 42 हजार 625 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 562 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 36 हजार 668 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जो चिंता का विषय है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.31 प्रतिशत रही है।

बुधवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 3 करोड़ 17 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 4 लाख 25 हजार 757 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 4 लाख 10 हजार 353 हो गई है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 03 करोड़ 09 लाख 33 हजार 022 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
रिकवरी रेट 97.37 फीसद
पिछले कुछ दिनों से कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए मामलों से कम है। रिकवरी रेट में थोड़ी कमी आई है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट 97.37 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 18 लाख टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटों में 18 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 47.31 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अबतक 48.52 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
यह भी पढ़ें:
- JSSC CGL नियुक्तियां रद्द करने के Jharkhand सरकार का आदेश हाईकोर्ट ने किया निरस्त, गड़बड़ियों की जांच जारी रहेगी
- धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों की मौज, Gold-Silver के दाम 4,500 रुपए तक गिरे
- PM Modi ने Jharkhand के खूंटी में सात लोगों की मौत पर जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना
- Jharkhand: हजारीबाग में मिला रांची से गायब शराब लदा ट्रक, केबिन से चालक का शव बरामद
- Jharkhand: खूंटी में बेकाबू ट्रक ने आठ को रौंदा, सात की मौत



