

अररिया।

बिहार के अररिया में दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले के पलासी थाने के कबैया गांव में एक भूसा घर में आग लग गयी। अचानक आग लगने से 6 बच्चों की जलकर मौत हो गयी। जिसमें दो भाई बहन समेत पांच परिवार के बच्चे शामिल थे।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी बच्चे हर दिन की तरह मंगलवार को भी एक साथ खेलने गये थे। इसी दौरान मकई पकाने के क्रम में पुआल की ढेर में आग लग गयी। भूसा घर में अचानक आग लगने से ये बच्चे उसमें फंस गये। किसी भी बच्चों को भागने का मौका नहीं मिला और आग की लपटों में घिरकर 6 बच्चों की मौत हो गयी। सभी बच्चे छह वर्ष से कम उम्र के हैं।
घटना के बाद पुरे गांव में मातम छाया है। एक साथ छह बच्चों की लाश देखकर लोग दहल उठे हैं।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में बच्चों को शव को देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ पड़ी। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है।
मृतकों में मो युनूस के तीन वर्षीय पुत्री गुलनाज और पांच वर्षीय पुत्र मो अरशद शामिल हैं। इसके अलावा पांच परिवार ने भी अपने एक-एक बच्चों को खो दिया है। मो मतीन का इकलौते पुत्र 5 साल का मो अली हसन भी शामिल है। मंजूर का 6 वर्षीय बेटा दिलवर, फारूक का 4 वर्षीय बेटा बरकस और तनवीर का 5 वर्षीय बेटा खुसनिहार शामिल है।
मृतक के सभी बच्चों को के परिजनों को सरकारी लाभ दिया जाएगा। जहां तक हो सके मृतक के परिजनों को प्रशासन के द्वारा मदद किया जाएगा। यह बातें एसपी हृदय कांत सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के बच्चों को परिजनों को कही। एसपी ने बताया कि जिस तरह आधा दर्जन बच्चों की मौत जिंदा जलकर हुआ है। यह दुखद घटना है। घटना की पूरी तरह से जांच कराई जाएगी।



