New Delhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचने पर मंगलवार को कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में साइकिल से संसद की ओर रुख किया।

इससे पहले विपक्षी एकता को दिखाते हुए कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में राहुल गांधी द्वारा आयोजित ब्रेकफास्ट मीटिंग (Breakfast Meeting) में 15 विपक्षी दलों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान राहुल गांधी ने कहा, मेरे विचार से सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम इस बल को एकजुट करते हैं। लोगों की यह आवाज जितनी एकजुट होगी, यह आवाज उतनी ही शक्तिशाली होगी। भाजपा-आरएसएस के लिए इसे दबाना मुश्किल होगा।
पेगासस जासूसी मामला सामने आने के बाद उन्होंने वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की।
बैठक में भाग लेने वाले दलों में कांग्रेस के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (RCP), शिवसेना, राष्ट्रीय जनता दल (RJD), समाजवादी पार्टी, सीपीआई-एम, सीपीआई, आईयूएमएल, आरएसपी, केसीएम, झामुमो, नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC), तृणमूल कांग्रेस, डीएमके और एलजेडी शामिल रहे। आम आदमी पार्टी (AAP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) हालांकि बैठक से दूर रहे।
बैठक के बाद, राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, एक प्राथमिकता – हमारा देश, हमारे लोग।
विपक्ष मानसून सत्र के दौरान पेगासस जासूसी विवाद पर चर्चा की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार का कहना है कि आईटी मंत्री के बयान के बाद ही स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसे गैर मुद्दा करार दिया है।
इसे भी पढ़ें:
- Jasidih: ट्रेन में लावारिस बोरे से 20 बोतल शराब बरामद, RPF ने जब्त कर उत्पाद विभाग को सौंपा
- Mumbai: टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली, CM फडणवीस ने मांगी रिपोर्ट
- Manipur Violance: कामजोंग में 15 घरों में लगाई आग, कुकी समुदाय के लोग जंगलों में भागे; हमलों में चार घायल
- BIG NEWS: Actor Tiger Shroff पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल
- Deoghar: फर्जी कस्टमर केयर व पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार



