नई दिल्ली।

कोरोना आंकड़ों में भारत अमेरिका और ब्राजील को भी पीछे छोड़ रहा है। यहां बीते दो दिनों में लगातार सबसे ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आये हैं।

कोविड पर आंकड़े इकट्ठा करने वाली ग्लोबल वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के अनुसार, भारत में मंगलवार सुबह तक 50, 529 नए मामले दर्ज किये गये, जिसके बाद भारत में कोरोना के कुल मामले 18 लाख 55 हजार 331 हो गए।
वहीं इस वायरस से 24 घण्टे में 803 लोगों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 38,938 पर पहुंच गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 5,86,298 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 12,30,509 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
फ़िलहाल कुल संक्रमित मामलों में भारत अभी दुनिया में तीसरे नंबर पर हैं। कुल कोरोना संक्रामितों में पहले ब्राजील और अमेरिका हैं। ब्राजील में अब तक 27,51,665 मामले दर्ज किये जा चुके हैं जिसमें 94,702 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं फिलहाल 7,44,644 केस एक्टिव हैं। अब तक यहां 19,12, 319 लोग ठीक हो चुके हैं।



