नई दिल्लीः मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा कैबिनेट विस्तार समारोह शुरू हो गया है। शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति रामवाथ कोविंद के आने के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की भी शुरू हो गई है। सिंधिया, नारायण राणे, आरसीपी सिंह, आरके सिंह और हरदीप सिंह पुरी समेत कई नेता मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं।
कैबिनेट विस्तार से जुड़ी हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए यहां बने रहें…
7.20 PM: पश्चिम बंगाल के बनगांव से सांसद शांतनु ठाकुर को भी राज्य मंत्री बनाया गया है।
7.16 PM: ओडिशा के मयूरभंज से लोकसभा सांसद बिश्वेश्वर टुडू ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है।
7.14 PM: भूगोल में एमए और पीएचडी डॉ. राजकुमार रंजन सिंह को भी राज्य मंत्री बनाया गया है।
7.08 PM: पश्चिम बंगाल के बांकुरा से सांसद डॉ. सुभाष सरकार राज्य मंत्री बनाए गए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई।
7.03 PM: एनसीपी छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले कपिल पाटिल को राज्य मंत्री बनाया गया है।
7.02 PM: देवुसिंह चौहान को भी राज्य मंत्री बनाया गया है। उनके बाद भगवंत खुबा ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है।
6.59 PM: उत्तर प्रदेश से आने वाले अजय कुमार ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है।
6.55 PM: बीएल वर्मा, अजय भट्ट को भी राज्य मंत्री बनाया गया है।
6.50 PM: सांसद मीनाक्षी लेखी, ए नारायणस्वामी को भी राज्य मंत्री बनाया गया है। यूपी के मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर ने भी राज्य मंत्री पद की शपथ ली है।
6.45 PM: मोदी सरकार में भानुप्रताप सिंह वर्मा को राज्य मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा, सांसद दर्शना जरदोश ने भी राज्य मंत्री पद की ली शपथ।
6:40 PM: राजीव चंद्रशेखर ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। शोभा करंदाजे को भी राज्य मंत्री बनाया गया है।
6:37 PM- अनुप्रिया पटेल ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। एसपी सिंह बघेल भी बने राज्य मंत्री।
6:34 PM- पंकज चौधरी ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे यूपी के महाराजगंज से सांसद हैं।
6:30 PM: जी किशन रेड्डी और अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रपति भवन में ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ।
6.27 PM: भूपेंद्र यादव ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
6.25 PM: मनसुख मांडविया को भी मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मनसुख को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।
6:20 PM- हरदीप सिंह पुरी ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, पुरी केंद्रीय मंत्री बनाए गए हैं।
6:15 PM- एलजेपी के पशुपति पारस ने मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है।
6:12 PM: रामचंद्र प्रसाद सिंह ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, डॉ. वीरेंद्र कुमार भी बने मोदी सरकार में मंत्री।
डॉ विरेंद्र कुमार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। विरेंद्र कुमार टिकमगढ़ से सांसद हैं।
6.10 PM: पिछले साल कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
6:09 PM: असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
6:06 PM: नारायण राणे ने ली मंत्रिपद की शपथ
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने मंत्रिपद की शपथ ली। राणे 6 बार विधायक रह चुके हैं। महाराष्ट्र के राज्यसभा सांसद हैं।