
Raipur: भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस छत्तीसगढ़ पहुँच गई है ।सोमवार को किसी भी वक्त उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।नेताम के खिलाफ झारखंड के टेल्को थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज है।

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज बड़ा हंगामा हो सकता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने झारखंड की पुलिस छत्तीसगढ़ पहुँच गई है।ब्रम्हानंद के खिलाफ झारखंड के टेल्को थाने में दुष्कर्म ,पास्को एक्ट तथा देह व्यापार में धकेलने जैसे मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस द्वारा दी गई है।

इस मामले में दुष्कर्म के मामले में पीड़िता का नाम उजागर करने पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के खिलाफ कार्रवाई के लिए कांकेर पुलिस अधीक्षक को नोटिस भेजी गई है। आयोग के अनुसार इस मामले में भाजपा के चारामा मंडल द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है । आयोग ने पीड़िता की पहचान की गोपनीयता सुनिश्चित करते हुए प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट आयोग को भेजने निर्देश दिया है ।
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म पर झारखंड के जमशेदपुर जिला के टेल्को थाना में 15.06.2019 को अपराध कमांक 84 / 2019 के तहत धारा 366 ए, 376, 376(3), 376 डी बी 120 बी भादवि 4.6 पॉक्सो एक्ट एवं 4,5,6,7,9 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है ।
कांग्रेस ने ब्रह्मानंद नेताम पर राज्य निर्वाचन आयोग से आपराधिक जानकारी छुपाने का आरोप लगाते हुए तत्काल नामांकन निरस्त करने की मांग की थी। झारखंड के मुख्यमंत्री से शिकायत कर गिरफ्तारी की मांग भी की गई थी।


