
Deoghar : देवघर एसपी सौरभ के निर्देश पर नशेड़ियों और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिये गठित राउडी टीम ने नगर थाना क्षेत्र के हरिशरणम कुटिया इलाके से गुप्त सूचना पर एक युवक को देशी के कट्टा के साथ के दबोचा था। उसके पास से पुलिस ने एक बाइक भी जब्त किया है।

बुधवार को पुछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम शिवम कुमार है जो कुंडा थाना क्षेत्र के देवघर पब्लिक स्कूल के पीछे करनीबाग मोहल्ले का रहने वाला है। इसे लेकर बुधवार को नगर थाना में एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने विशेष रूप से जानकारी दी।

एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ अवांछित तत्व के लोग किसी अपराध को लेकर हरिशरणम कुटिया स्थित जंगल झाड़ी नुमा स्थान पर जुटें है।
उसी सूचना पर नगर पुलिस के गश्ती दल में शामिल पुअनि मुकेश कुमार, पुअनि घनश्याम गंझु जवान मनोज कुमार यादव, मुकेश किस्कू, राउडी टीम के सअनि पंकज कुमार, हवलदार सोनातन हेम्ब्रम, जवान दिनेश चौधरी और राकेश कुमार को छापेमारी के लिये भेज गया।
जैसे ही पुलिस वहां पहुंची तो दो युवक स्कूटी पर सवार होकर भाग निकला जबकि शिवम कुमार बाइक के साथ धरा गया। जब इसकी जांच की गयी तो उसके कमर से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
एसडीपीओ ने बताया कि फरार अन्य दो आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस मामले में नगर थाना के पुअनि घनश्याम गंझु के बयान पर दो नामजद और एक अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है।


