Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना इलाके में शनिवार की देर रात को बिहार से गिट्टी लोड करने मारगोमुंडा जा रहे चार हाइवा चालक से अपराधियों द्वारा लूटपाट की जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर हाइवा चालकों द्वारा थाना में शिकायत भी दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि शनिवार की देर रात को चार हाइवा चालक वाहन लेकर बिहार से देवघर के मारगोमुंडा क्षेत्र में गिट्टी लाने जा रहा था। उसी दौरान देवीपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ई-जमुआ मुख्य मार्ग पर बलथरवा के पास 6-7 की संख्या में लूटेरों ने सड़क के बीचों- बीच लकड़ी काट कर जाम कर दिया था। हाइवा के रूकते ही सभी बदमाश मिलकर चारों हाइवा चालक एवं सह चालक को पकड़ लिया। उनके पास से लगभग बीस हजार रूपये नकद लूट लिया।
उपरांत हाइवा चालकों ने घटना की जानकारी देवीपुर पुलिस को दिया। सूत्रों की माने तो पुलिस ने लूटपाट के मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है। जिससे पुछताछ करने में जुटी है।