
नई दिल्ली।

दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर मार्च में बवाल जारी है। किसान बैरिकेड तोड़कर लाल किले पर पहुंच गए और खालसा पंथ का झंडा फहरा दिया।

पूर्व निर्धारित मार्ग से हटकर प्रदर्शनकारी किसान ट्रैक्टर पर सवार होकर लाल किला पहुंचे और कुछ किसानों ने लाल किला परिसर में जमकर हंगामा काटा। प्रदर्शनकारी लाल किले पर वहां पर भी पहुंच गए जहां 15 अगस्त को लाल किले पर प्रधानमंत्री झंडा फहराते हैं और वहां अपना झंडा फहराया।
कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी के आईटीओ पहुंचने के बाद लुटियन दिल्ली की ओर बढ़ने की कोशिश की उस दौरान पुलिस के साथ उनकी भिड़ंत हुई।
बेकाबू प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान किसान ट्रैक्टर रैली में शामिल लोगों ने पुलिस पर भी पत्थर और तलवार से हमला किया।


