नई दिल्ली।

एक बार फिर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तबीयत खराब हो गई है। जिसके कारण उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अमित शाह को दोबारा किस लिए भर्ती कराया गया है इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

इससे पहले अमित शाह को 18 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
बता दें, बीते एक महीने से अमित शाह का स्वास्थ्य गड़बड़ चल रहा है। दो अगस्त को उन्हें COVID -19 पॉजिटिव पाया गया था। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। तब गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चला था। 14 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद सांस में तकलीफ आने के बाद उन्हें 18 अगस्त को AIIMS में भर्ती कराया गया था। यहां से 31 अगस्त को छुट्टी मिली थी।
बहरहाल, अमित शाह की सेहत की अपडेट जानकारी के लिए ऐम्स जल्द बुलेटिन जारी करेगा।