
Ranchi: देवघर जिले के एक जमीन से जुड़े मामले में देवघर DC को झारखण्ड High Court के सामने सशरीर हाज़िर होना पड़ा. दरअसल रामपुर इलाके में गोचर लैंड से जुड़े मामले में देवघर डीसी मंजू नाथ भजंत्री बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रविरंजन एवं जस्टिस एसएन प्रसाद की खंडपीठ के समक्ष उपस्थित हुए.

सुनवाई के दौरान अदालत ने देवघर डीसी को नए सिरे से हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है. यह मामला बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए गोचर लैंड पर प्रधानमंत्री आवास बनाए जाने का है. इसको लेकर देवघर जिले में काफी हंगामा हुआ था.

जिसके बाद देवघर जिले के बाड़ा इलाके में वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता रत्नेश कुमार ने पक्ष रखा(Agency)



