नई दिल्ली।


भारत में कोरोना के मामले 30 लाख के पार हो गए हैं। देश में कोरोना के केस में सबसे बड़ा उछाल आया है। शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 70,488 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 918 लोगों की मौत भी हुई।


देश में कोरोना से अब तक 56,846 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 22, 79,900 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 59,101 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है।

देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 30,43,436 हो गई।भारत में कोरोना के एक्टिव केस 7,06,138 हैं।