नई दिल्ली।

देश में कोरोना का ग्राफ लगातार रिकॉर्ड बना रहा है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से मौत के आंकड़े में सबसे बड़ा उछाल आया है.

देश में पहली बार एक दिन में इस महामारी से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को भारत में कोरोना के 62,064 नए मामले सामने आए और 1007 लोगों की मौत हो गई. इसी के साथ देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 44,386 पहुंच गई है.



