नई दिल्ली।

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में देश का हर कोई शामिल है. जिससे जो हो रहा वह अपनी ओर से इस संकट से निपटने के लिए कर रहा है.

इसी कड़ी में देश की प्रथम महिला सविता कोविंद ने राष्ट्रपति संपदा परिसर स्थित शक्ति हाट में लोगों के लिए मास्क बनाए. शक्ति हाट में बनाए गए इन मास्क को दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के अलग-अलग शेल्टर होम्स में बांटा जाएगा.

तस्वीर में देखा जा सकता है कि मास्क बनाते समय प्रथम महिला सविता कोविंद ने लाल रंग के कपड़े से बने मास्क से अपना चेहरा ढंक रखा था.


