नई दिल्ली।
गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है. गोड्डा शहर के लोग जल्द ही एफएम रेडियो का आनंद उठा पाएंगे तो वहीं देवघर में दूरदर्शन का मिनी स्टूडियो व प्रसारण केंद्र बनेगा। इस बात की जानकारी गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने दी है।
सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है कि गोड्डा लोकसभा के लिए ख़ुशख़बरी: आज दिल्ली में सूचना व प्रसारण मंत्रालय व प्रसार भारती के अधिकारीयों के साथ सचिव रवि मित्तल के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में बनी सहमति के अनुसार छह महीने के अन्दर गोड्डा शहर में उच्च क्षमता का एफ़एम रेडियो का टॉवर चालू हो जाएगा। उसी बैठक के निर्णय के अनुसार अंगिका ,मैथिली, भोजपुरी,कुरमाली व संथाली भाषा को बढ़ावा देने के साथ-साथ सांस्कृतिक राजधानी देवघर की गरिमा व कलाकारों की कला को राष्ट्रीय फलक पर लाने के लिए दूरदर्शन यहॉं मिनी स्टूडियो व प्रसारण केंद्र बनाएगा। प्रधानमंत्री व सूचना प्रसारण मंत्री जी का आभार।