इस्लामाबाद: तालिबान को लगातार मदद करने वाली पाकिस्तानी सेना अब खुलकर सामने दिखाई देने लगी है। इतना ही नहीं अब पाकिस्तानी सेना अंतरराष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन करते हुए अफगानिस्तान में तालिबानी लड़ाकों के साथ दे रही है। एक वायरल वीडियो में पाकिस्तानी सेना के जवान तालिबान के नियंत्रण वाले इलाके में आते-जाते दिख रहे हैं।

इस वीडियो में अफगानिस्तान सीमा पर स्थित स्पिन बोल्डक इलाके में अफगानी धरती पर पाकिस्तानी जवान तालिबानी लड़ाकों के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने इस वीडियो को लेकर अभी तक कोई भी बयान जारी नहीं किया है। पाकिस्तानी सरकार ने अफगान सीमा से अर्धसैनिक बलों को हटाकर सेना के जवानों को तैनात कर दिया है। आतंरिक मामलों के मंत्री शेख रशीद अहमद के हवाले से बताया कि अग्रिम ठिकानों पर फ्रंटियर कांस्टेबुलरी (एफसी), लेविस फोर्स (अर्धसैनिक बल) और अन्य मिलिशिया के स्थान पर पाकिस्तानी सेना के सैनिकों को तैनात किया गया है।

शेख रशीद अहमद ने कहा कि आतंरिक मंत्रालय के तहत कार्यरत एफसी बलूचिस्तान और अन्य मिलिशिया को सीमा पर गश्त के कार्य से वापस बुला लिया गया है। उन्होंने बताया कि अर्धसैनिक बलों को वापस बुलाने के बाद अब नियमित सेना के सैनिक सीमा पर तैनात है। उन्होंने कहा कि यह फैसला सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न होने के मद्देनजर लिया गया है।
Also Read:
- जब Whisky के टेस्टिंग नोट्स सुनकर मिठाई खाने का मन करने लगे
- गिरिराज सिंह का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, कहा- राम भक्तों के खून से सना है उनका DNA
- क्यों मनाया जाता है National Legal Services Day? जानिए इसके पीछे का उद्देश्य
- Paris Masters: कार्लोस अल्काराज और बेन शेल्टन के बीच होगा फाइनल मुकाबला
- निशा भगत मौत मामले में NCW सख्त, Jharkhand प्रशासन से मांगी रिपोर्ट



