Raipur: मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग में निर्देश दिये। प्रदेश में इस बार मतदाता भी 7 लाख बढ़े हैं। मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार हो गई है। वहीं आज छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन है। सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद निर्वाचन आयोग चुनावी कार्यक्रम की घोषणा भी कर सकती है।
11 सितंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 2.03 करोड़ हो चुकी है। इस वर्ष प्रदेश में 24000 से अधिक बूथ है। प्रदेश में पारदर्शी चुनाव के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है। इसके बाद भी कई नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। बुधवार को निर्वाचन कार्यालय में अधिकारी अंतिम मतदाता सूची की जानकारी देंगे। अधिकारियों के मुताबिक चुनाव आयोग की सुविधा के मुताबिक छूटे हुए मतदाता नामांकन के चार दिन पहले तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकेंगे।आयोग ने पहली बार बस्तर संभाग में आयोग ने 143 से ज्यादा नए मतदान केंद्र बनाने का फैसला किया है। मतदाताओं को अब घर के पास ही बूथ मिलेगा।
2018 में बस्तर संभाग में 2831 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस बार मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 2974 कर दिया गया है। 2018 में प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या 23737 थी। जबकि 2023 के लिए 24109 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अर्थात पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 372 नए मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं।