
Raigarh: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर में जवाहर नवोदय विद्यालय की 17 छात्राओं को कोविड पॉज़िटिव पाई गई हैं. यह सभी संकमित लड़कियां आठवीं और दसवीं कक्षा की स्टूडेंट हैं।

रायगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि ये लड़कियां हॉस्टल में रहती हैं, जिन्हें अब एक गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं पूरे स्कूल को ‘कंटेनमेंट जोन’ घोषित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया की, ’13 लड़कियों की रिपोर्ट शुक्रवार को और बाकी चार लड़कियों की रिपोर्ट शनिवार को आई, जिनमें उन्हें पॉजिटिव पाया गया है. शुक्रवार को छठी से बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली 176 लड़कियों और शनिवार को 300 लड़कों के सैंपल लिए गए हैं. अब इन बच्चों की टेस्ट रिपोर्ट आने का इंतजार आने का इंतजार किया जा रहा है.’
हॉस्टल इंचार्ज ने बताया कि पिछले रविवार को, कुछ बच्चों के माता-पिता उनसे मिलने आए थे, जिनमें से एक व्यक्ति संक्रमित था। उन्होंने सभी को अंदर जाने से मना भी किया था, लेकिन वह लोग नहीं माने और छात्रावास में अदर चले गए। इन्हीं लोगों की वजह से आज 17 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। अब इस घटना के बाद से स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है और प्रसार को रोकने और स्थिति की निगरानी के लिए एक शिविर लगाया है।


