
Mumbai / New Delhi: देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (Country’s veteran industrialist Ratan Tata) को उद्योग रत्न पुरस्कार (Udyog Ratna Award) से सम्मानित किया गया है।

रतन टाटा को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार और देवेंद्र फडनवीस ने उनके आवास पर इस पुरस्कार से सम्मानित किया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को रतन टाटा को उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने के बाद कहा कि देश के लिए रतन टाटा और टाटा समूह का बहुत बड़ा योगदान है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से दिए गए इस पुरस्कार को स्वीकार करने के लिए मैं उन्हें (रतन टाटा को) धन्यवाद देता हूं।
महाराष्ट्र सरकार ने पहली बार उद्योग रत्न पुरस्कार शुरू किया है। रतन टाटा अपने खराब स्वास्थ्य के कारण कल आयोजित पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं होंगे।
महाराष्ट्र सरकार ने बीते 28 जुलाई को दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को पहला ‘उद्योग रत्न’ अवार्ड देने की घोषणा की थी। (HS)



