नई दिल्ली: अमेरिकी वेब सर्विस प्रदाता कंपनी याहू (Yahoo) ने भारत में अपनी सभी न्यूज वेबसाइटों को बंद कर दिया है। इसकी वजह देश में डिजिटल कंटेंट का परिचालन और प्रकाशन करने वाली मीडिया कंपनियों के विदेशी स्वामित्व को सीमित करने वाले नए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) नियम हैं। कंपनी ने बताया कि वह गुरुवार से कोई नई सामग्री प्रकाशित नहीं करेगा।

भारत में याहू ने जिन वेबसाइट्स को बंद किया है, उनमें याहू न्यूज, याहू क्रिकेट, फाइनेंस, एंटरटेनमेंट और मेकर्स इंडिया शामिल हैं। भारत में यूजर्स के लिए याहू ई-मेल और खोज सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। गौरतलब है कि मौजूदा नियमों के मुताबिक भारत के किसी मीडिया आउटलेट्स में 26 फीसदी से ज्यादा प्रत्यक्ष विदेश निवेश की इजाजत नहीं है।

याहू वेबसाइट ने जारी एक नोटिस में कहा है कि 26 अगस्त, 2021 से याहू इंडिया अब कंटेंट प्रकाशित नहीं करेगी। आपका याहू खाता, मेल और खोज अनुभव किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होंगे और यह पहले की तरह काम करेंगे। हम आपके समर्थन के लिए धन्यवाद करते हैं। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी वेरिजॉन ने साल 2017 में याहू का अधिग्रहण किया था।
इन्हें भी पढ़ें:
- Deoghar: थार सवार चार अपराधियों ने दुकानदार से मांगी 50 हजार की रंगदारी, विरोध पर मारपीट व लूटपाट
- रंगदारी व संगठित अपराध के खिलाफ Deoghar पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार
- Deoghar से जुड़ा JSSC-CGL पेपर लीक का तार: लिपिक गिरफ्तार, 1200 अभ्यर्थियों को रटाए गए थे क्वेश्चन-आंसर
- Deoghar: आधी रात ताबड़तोड़ छापेमारी, पांच कुख्यात अपराधी पकड़ाये, स्कॉर्पियो, पिस्तौल और गोली बरामद
- Deoghar: सर्विस रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम



