
Jasidih (Deoghar) : आसनसोल जसीडीह रेल खंड के मथुरापुर स्टेशन पर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के ठहराव को पुनः चालू करने को लेकर मथुरापुर नागरिक मंच की ओर से एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया।

धरना पर बैठे सदस्यों ने रेलमंत्री को संबोधित मधुपुर आरपीएफ को मांग पत्र सौंपा। मंच की ओर से दिए गए मांग पत्र में कहा गया है कि मुख्य रेलखंड पर बीते एक दशक से पाटलिपुत्र ठहराव की मांग के बाद 2017 से मथुरापुर स्टेशन पर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का ठहराव किया गया था। लेकिन 2019 में कोरोना काल के समय में ट्रेन का ठहराव हटा दिया गया था। जिससे आज तक चालू नहीं किया गया है। इसके पूर्व सियालदह मुजफ्फरपुर और हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस का ठहराव स्टेशन से हटा दिया गया था। जिससे क्षेत्र के जनता को आवागमन में काफी समस्या उत्पन्न हो गई है।

कहा गया कि क्षेत्र के मरीज विद्यार्थी एवं जरुरतमंद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ पेयजल प्लेटफार्म की घेराबंदी कम्प्यूटरीकृत टिकट एवं आरक्षित टिकट से वंचित रहना पड़ता है। लेकिन इसके विपरित इससे कम राजस्व देने वाले स्टेशन पर ठहराव किया गया है। इस प्रकार के सौतेलेपन व्यवहार से स्थानीय लोगों के बीच काफी आक्रोश है।
इस जनार्दन पांडेय भोला महतो बेलिया देवी कंचन महतो प्रह्लाद राय बीरबल पांडे गिरिजा महतो राधेश्याम महतो रंजीत बर्णवाल समेत मंच के दर्जनों सदस्य मौजूद थे।


