नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इंडसइंड बैंक(IndusInd Bank) को सरकारी व्यवसायों से संबंधित लेन-देन की सुविधा के लिए एजेंसी बैंक(agency bank) के तौर पर काम करने के लिए सूचीबद्ध किया है।

इंडसइंड बैंक ने मंगलवार को जानकारी दी कि इससे सरकारी क्षेत्र में उसकी उपस्थिति मजबूत होगी। यह घोषणा हाल ही में आरबीआई के उस दिशा-निर्देश के बाद की गई है, जिसके तहत सरकारी कारोबार के संचालन के लिए अनुसूचित निजी क्षेत्र के बैंकों को एजेंसी बैंकों के रूप में अधिकृत किया गया था।

बैंक ने जारी एक बयान में कहा कि इसके साथ ही इंडसइंड बैंक केंद्र और राज्य सरकार की ओर से सामान्य बैंकिंग व्यवसाय करने के लिए देश के कुछ चुनिंदा निजी बैंकों में शामिल हो गया है। एजेंसी बैंक के तौर पर इंडसइंड बैंक को अब राज्य और केंद्र सरकार की ओर से सीबीडीटी, सीसीबीआईसी और जीएसटी के तहत राजस्व प्राप्तियों से संबंधित लेन-देन को संभालने के लिए अधिकृत किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें:
- जमशेदपुर से गिरफ्तार गौरव झा व निहाल मिश्रा को देवघर लाकर पुलिस ने कराया परेड, रंगदारी, हथियार चमकाने और कारोबारियों को धमकी देने के आरोप
- Mathura: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक
- Jharkhand की पूर्व मंत्री और BJP नेता विमला प्रधान का निधन, रांची के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
- Deoghar: अपराध समीक्षा बैठक के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मी सम्मानित
- Nandigram by-election: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार



