सरायकेला: पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के बिरसानगर जोन नंबर- 3 में अनिकेत तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की गला रेतरक हत्या कर दी गई। घटना बुधवार तड़के चार बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ एम तमिल वानन सहित तमाम पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

बताया जा रहा है कि अंकित तिवारी एक अपराधकर्मी था और फरारी काट रहा था।मंगलवार रात से ही उसका बस्ती के युवकों के साथ विवाद चल रहा था।

बुधवार की सुबह उसका शव पाया गया। बताया जा रहा है कि युवक एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी रहा है और हथियार और नशे के कारोबार में संलिप्त रहा है। कई बार जेल भी जा चुका है।
उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार उन्हें रात में ही सूचना मिली थी कि कुछ युवक आपस में मारपीट कर रहे हैं। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब- तक सभी युवक फरार हो चुके थे। इसी बीच सुबह अंकित तिवारी का शव मिलने की सूचना मिली।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बस्ती में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
इन्हें भी पढ़े:
- Mathura: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक
- Jharkhand की पूर्व मंत्री और BJP नेता विमला प्रधान का निधन, रांची के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
- Deoghar: अपराध समीक्षा बैठक के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मी सम्मानित
- Nandigram by-election: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार
- त्योहार को लेकर प्रमुख स्थानों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, बढ़ेगी गश्ती : Deoghar SP



