
Patna: बिहार की राजधानी पटना में आधी रात को एक सनसनीखेज वारदात ने सबको हिलाकर रख दिया। पटना के एक बड़े कारोबारी गोपाल खेमका (Gopal Khemka Murder) की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना गांधी मैदान के पास की है। शुक्रवार की देर रात को अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। जैसे ही गोपाल खेमका अपार्टमेंट के गेट पर पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनके सिर में सटाकर गोली मारी।

बताया गया कि हमलावरों ने गोपाल खेमका के सिर पर सटाकर गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गोपाल खेमका बिहार के जाने-माने व्यवसायी थे। उनका रियल एस्टेट और ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में बड़ा नाम था। इस हत्याकांड ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे बिहार के कारोबारी समुदाय को झकझोर दिया है।
फिलहाल, बिहार पुलिस इस हत्याकांड की जांच में जुट गई है।
बताया जाता है कि आज से 7 साल पहले गोपाल खेमके के बेटे की भी हत्या हो गई थी।
साल 2018 में गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका को पटना में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


