
Jamui: बिहार के जमुई जिले के मोहनपुर थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर -झाझा मुख्य मार्ग पर जिनहरा हाई स्कूल के पास एक ट्रक के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए एक मोपेड सवार बुजुर्ग को रौंद दिया।

इस घटना में मृतक पीडरोन गावं निवासी 65 वर्षीय श्यामा सिंह के सिर के प्रखच्चे उड़ गए। घटना की बावत बताया कि मृतक किसी काम से बेलदारी गावं आया था। वहाँ से वापस लौट रहा था उसी दौरान जिनहरा हाई स्कूल के पास ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में आसपास के लोग जुट गए।
इधर सूचना मिलते ही मोहनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।


