Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने बुढई, पथरौल, पथरड्डा पालोजोरी, करौं तथा मोहनपुर थाना इलाके में छापेमारी कर 09 साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये सभी आरापी फर्जी मोबाइल नंबर से फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर ग्राहकों को एटीएम बंद होनेे एवं उसे चालू कराने के लिये सिरियल कॉल करते थे।

उपरांत कस्टमर को झांसे में लेकर ओटीपी प्राप्त कर ठगी का कार्य करते थे। इनके पास से पुलिस ने 15 मोबाइल, 28 सिमकार्ड तथा 01 एटीएम बरामद किया है। पुलिस इनके पास से मिले मोबाइल की जांच में जुट गयी है।

ये गये जेल
जेल गये साइबर अपराधियों में विनोद मंडल, बिरेन्द्र मंडल ग्राम नेमुआडीह थाना बुढ़ई, कमलेश रवानी, कुंदन रवानी ग्राम ठेंगाडीह थाना पथरौल, अमित राणा ग्राम गोबरशाला, गुल्टन महरा टांगीडीह थाना पथरड्डा, विशाल कुमार साकिन करूआ थाना पालोजोरी, सिराज अंसारी कैलीबाद थाना करौं, नवल किशोर भंडारी ग्राम डुमरिया थाना मोहनपुर के नाम शामिल हैं।



