
Jamui (Bihar) News: जम्मू पुलिस ने राम मंदिर उड़ने की धमकी देने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जमुई पुलिस ने बताया कि अयोध्या पुलिस के द्वारा 21 अगस्त को मोबाइल में अयोध्या के रहने वाले गौरापट्टी, ककराही बाजार के प्रवीण कुमार पांडेय को अयोध्या को उड़ाने की धमकी दी गई थी।

इस मामले में अयोध्या पुलिस के द्वारा केंट थाना में फिर दर्ज किया गया था। अयोध्या पुलिस को टेक्निकल सेल के द्वारा पता चला कि मोबाइल पर धमकी देने वाला शख्स दासों रविदास है। जो जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के कागेश्वर गांव का रहने वाला है। अयोध्या पुलिस ने इस मामले में जमुई पुलिस से संपर्क कर मामले की पूरी जानकारी दी।

जमुई पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही जमुई एसपी शोर्य सुमन के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल पर धमकी देने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया गया। जमुई पुलिस के द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में युवक मानसिक रूप से बीमार पाया गया।

वही जमुई पहुंचे अयोध्या पुलिस ने बताया की पूछताछ के दौरान हिरासत में लिया गया शख्स मानसिक रूप से बीमार है। बताया यह भी जा रहा है कि युवक शादीशुदा है और पांच बच्चे के पिता है।जो गरीब परिवार के है।
खैरा थाना अध्यक्ष दुर्गेश दीपक ने बताया कि 21 अगस्त को अयोध्या के प्रवीण कुमार पांडेय को मोबाइल पर पधमकी दिया गया है कि अयोध्या को उड़ा दिया जाएगा। इस मामले में अयोध्या पुलिस के द्वारा केंट थाना में एक मामला दर्ज किया गया।
तकनीकी अनुसंधान में उक्त मोबाइल धारक का लोकेशन खैरा थाना इलाके ने पाया गया। जम्मू सपा के निर्देश के बाद खैर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त शख्स को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान पाया गया कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है।
उन्होंने बताया कि अयोध्या से आई पुलिस टीम के द्वारा हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में विधि संगत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि वह मानसिक रूप से विच्छिप्त है, कहीं से इसकी गिरफ्तारी करना विधि सम्मत नही है।


