spot_img

Boy Friend को लेकर आपस में भिड़ी दो लड़कियां, सोशल मीडिया पर Video Viral

बिहार के मुजफ्फरपुर में मोतीझील इलाके के एक मॉल के बाहर दो लड़कियां ब्वॉयफ्रेंड को लेकर आपस में भिड़ गई। जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर में मोतीझील इलाके के एक मॉल के बाहर दो लड़कियां ब्वॉयफ्रेंड को लेकर आपस में भिड़ गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो के अनुसार, मॉल के बाहर एक लड़का चार लड़कियों के साथ खड़ा था। लड़कियां आपस में बहस करती दिख रही हैं। कुछ ही देर में दो लड़कियां एक लड़की के साथ मारपीट करने लगती हैं। लड़का भी बीच-बचाव करने के लिए खड़ा रहता है। बाद में मॉल का एक कर्मचारी आकर दखल देता है तब मारपीट बंद होती है।

जानकारी के अनुसार यह पूरा विवाद ‘ब्वॉयफ्रेंड’ को लेकर हुआ। वहीं, वीडियो में लड़कियों के बीच हो रही इस मारपीट का लोग वीडियो बनाते और तस्वीरें लेते तो देखे जा रहे लेकिन बीच-बचाव कराने के लिए काफी देर तक कोई आगे नहीं आता है।

हालाँकि, स्थानीय पुलिस को इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने बताया कि हमारे पास किसी की ओर से इस तरह की कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!