
Jamui:बिहार जमुई की बेटी पर्वतारोहण के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम की है। जमुई की बेटी पर्वतारोही अनीशा दुबे ने लद्दाख के डेजो-जांगे के 20,500 मीटर की ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर देश का नाम रौशन किया है।

अनिशा दुबे ने 11 अगस्त से पवर्त पर चढ़ना प्रारंभ की और 18 अगस्त को मिशन फतह कर पर्वत पर भारतीय तिरंगा ध्वज लहराया।

जमुई शहर के बिहारी मोहल्ले की रहने वाली 23 साल की अनीशा बचपन से ही पेंटिंग के साथ पर्वतारोहण का शौक रखती है। अनिशा दुबे ने लद्दाख के डेजो-जांगे के 20,500 मीटर की ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर बिहार के साथ जमुई का नाम रौशन किया है।अनिशा दुबे ने साहस और हिम्मत के बल पर यह सफलता हासिल की है।

जानकारी हो कि इससे पहले अनीशा हिमाचल प्रदेश के माउंट पतालसू की 14 हजार फीट की चोटी के ऊंचाई पर तिरंगा फहरा चुकी है।
बता दें कि दो साल की उम्र में ही अनीशा ने अपने पिता को खो दिया था। अनिशा की मां ने ही उनका पालन-पोषण किया। बचपन से ही पेंटिंग की शौक रखने वाली अनीशा ने कई पुरस्कार भी अपने नाम किया है।


