
Jamui (Bihar) News: बिहार के जमुई में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग के रामपुर मोड़ के पास गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने बाइक पर सवार तीन युवकों को कुचल दिया। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक सिकंदरा के रहने वाले थे सभी:मृतक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के दिघोत गांव निवासी जोगिंदर रविदास के 14 वर्षीय पुत्र विनय कुमार, धोबी मांझी के 17 वर्षीय पुत्र धनराज कुमार और दयाचंद रविदास के 15 वर्षीय बेटे रामप्रवेश कुमार के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि तीनों युवक गुरुवार की सुबह बाइक पर सवार होकर नवादा की ओर जा रहे थे, तभी सिकंदरा नवादा मुख्य मार्ग के रामपुर मोड़ के पास अज्ञात स्कॉर्पियो ने तीनों युवक को कुचल दिया। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्कार्पिओ चालाक कि गिरफ्तारी और मुआवजे कि मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पहुंच कर जाम कर रहे लोंगो को समझाने बुझाने में जुटी थी।


