
Bhagalpur: जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के अजमेरिपुर बैरिया में बीते दिनों हुई भीषण अगलगी में 200 परिवार का आशियाना उजड़ गया है। कल तक जो अपने घरों मे रहते थे वो अब सड़क पर आ गए हैं। जहां तहां खेतो में या फिर पन्नी और तिरपाल के सहारे रहने को विवश हैं। राजीव के दो बहनों पूनम और चांदनी की शादी होने वाली थी। कल सगुन होना था। सारी तैयारियां हो रही थी लेकिन प्रकृति को कुछ और ही मंजूर था। आग ने ऐसा कहर बरपाया की बदन पर पहने कपड़े के अलावा और कुछ नहीं बच सका। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।

गुरुवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों का हाल जाना। साथ ही सामुदायिक किचन में व्यवस्थाओं को देखा। एसडीओ ने अधिकारियों और गांव के लोगों के साथ जमीन पर बैठकर ही सामुदायिक किचन का खाना खाया।

एसडीओ ने कहा कि क्षतिपूर्ति का आकलन किया जा रहा है। जल्द ही मुआवजे की राशि दी जाएगी। पीड़ित परिवारों को अब सरकार से मदद की आश है। उन्हें उम्मीद है। सरकार इनपर अपनी नजरें इनायत करेगी और फिर इनके दिन बहुरेंगे।


