Jamui: लंबे समय से फरार नक्सली जोनल कमांडर पिंटू राणा और करुणा दी का सहयोगी नक्सली प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर जमुई पुलिस ने जेल भेज दिया। जिसने नक्सली संगठन में जुड़कर कई वारदातों को अंजाम दिया है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान प्रदीप यादव पिता सीताराम यादव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन को गुप्त सूचना मिली की नक्सली प्रदीप यादव झाझा के चाय पंचायत के तुंबा पहाड़ के परासी जंगलों में छिपा हुआ है। सूचना मिलती है एसएसबी और झाझा पुलिस ने संयुक्त सर्च अभियान परासी के जंगली क्षेत्र में चलाया और भागने के क्रम में नक्सली प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार प्रदीप यादव नक्सलियों को विस्फोटक सामान और आर्म्स पहुंचाने का काम करता था।
इस मामले में झाझा एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद ने बताया कि जंगल में नक्सली प्रदीप यादव की होने की सूचना पर सुबह से ही सर्च अभियान चलाया जा रहा था। सर्च अभियान के दौरान घने जंगलों का सहारा लेकर नक्सली प्रदीप भागने लगा जिसे एसएसबी और झाझा पुलिस की ने खदेड़ कर पकड़ लिया।पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रहीं है।
सूत्रों की माने तो पकड़े गये नक्सली पिंटू राणा और करूणा दी का सहयोगी है। जो 2016 आर्म्स एक्ट में नामजद आरोपी था। वही पुलिस प्रदीप यादव की गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता मना रहीं है।