
Jamui: बिहार के जमुई जिला के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के डोमामहडर इलाके में आपसी विवाद को लेकर चाचा ने अपने भतीजे पर तलवार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गये। परिजनों ने तीनो घायल को इलाज के लिए लक्ष्मीपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहा डॉक्टर ने प्राथिमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए देर शाम जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है।

घायल की पहचान सुनील यादव 33 वर्ष पिता आसो यादव, देवकी यादव 50 वर्ष, अनिल यादव के रूप में हुए है। इस घटना में सुनील यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमे देखा जा रहा है की किस तक एक युवक के द्वारा तलवार से वार किया जा रहा है।

घटना के बारे में गंभीर रूप से घायल सुनील यादव ने बताया कि एक मकान बनाने को लेकर उमेश यादव,पंकज यादव,बिसुनदेव यादव,जयमंती देवी,बबिता देवी,रीमा देवी से तीन साल से आपसी विवाद चल रहा है। जो रिश्ते में चाचा लगते हैं। उक्त लोगों के द्वारा विवादित जगह पर मकान के दीवार को जोड़ा जा रहा था जिसे मना किया गया। पहले तो उन लोगों ने मान लिया और मकान बनाना बंद कर दिया। मेरे द्वारा पंचायत करने की बात कही गई और मामला निपटा लेने के बाद काम करने को कहा गया। कुछ देर के बाद प्लानिंग के तहत उन लोगों के द्वारा अचानक तलवार , कुल्हाड़ी और धारदार हथियार के साथ हम लोगों पर सभी ने हमला कर दिया, उमेश यादव के हाथ में तलवार था जो मेरे सर पर प्रहार कर दिया। जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
गंभीर रूप से घायल सुनील यादव ने बताया कि इस घटना में 3 लोग घायल हुए हैं। सुनील यादव ने बताया कि मात्र 8 फीट जगह के लिए इन लोगों ने मारपीट किया है। इस घटना की सूचना अभी पुलिस को नहीं दी गई है इलाज कराने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी जाएगी। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल जमुई में चल रहा है।



