Hajipur (Vaishali): वैशाली में पिछले तीन दिन पूर्व हुए लड़की की हत्या मामले में पुलिस बड़ा खुलासा किया है। लड़की की हत्या उसके परिवार ने ही की थी। लड़की अपने प्रेमी के साथ दो बार घर से भाग गई थी। इसलिए परिवार ने चलती कार में लड़की का गला घोंट दिया। शव को 80 किलोमीटर दूर वैशाली जिले में लाकर फेंक दिया, ताकि पहचान न हो सके, लेकिन पुलिस ने पुरे मामले का खुलासा कर दिया।
दरअसल, पुलिस की जांच पर नजर रखने लड़की के पिता और उसके साथी मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान चेकिंग में पुलिस ने दोनों को रोक लिया। चेकिंग देखकर पिता बाइक छोड़कर भाग गया, जबकि उसका साथी पैक्स अध्यक्ष पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में हत्या का पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने इस मामले में लड़की के भाई और मां को भी गिरफ्तार किया है।
भगवानपुर थाना अध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि लड़की सोनी कुमारी छपरा जिले के भेलदी थाने के मदारपुर गांव की रहने वाली थी। उसका गांव के ही एक लड़के से अफेयर था। इसकी वजह से वह घर से दो बार भाग गई थी। बदनामी की वजह से परिवार नाराज था। पिता मनोज सिंह, अपने बेटे-पत्नी और पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 21 अक्टूबर की रात को लड़की को उसके परिजन अपने रिश्तेदार के यहां लेकर निकले। छपरा से भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के पास सभी ने मिलकर लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बानथू गांव के चौर में फेंक कर फरार हो गए।
इस मामले में पुलिस ने अब तक मदारपुर के पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार, लड़की की मां रंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना को अंजान देने वाली गाड़ी के मालिक गोलू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि लड़की का पिता मनोज सिंह फरार है।
कार और बाइक जब्त
सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि इस मामले में पुलिस उस कार को भी बरामद कर लिया है, जिसमें घटना को अंजाम दिया गया था। साथ ही एक बाइक को भी जब्त किया गया है।