Rajgir (Nalanda): अंतरराष्ट्रीय पयर्टक स्थल राजगीर किला मैदान (International Tourist Place Rajgir Fort Ground) में जाली नोट की तस्करी कर रहे पांच जालसाजों को नालंदा पुलिस (Nalanda Police) ने गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि अंतरराष्ट्रीय पयर्टक स्थल राजगीर में व्यापक पैमाने पर नोटों की जालसाजी (counterfeiting of notes) की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने राजगीर अनुमंडल पदाधिकारी और आरक्षी उपाधीक्षक एवं थानाध्यक्ष के साथ टीम गठित कर किला मैदान की घेराबंदी कर पांचों तस्कर (smugglers) को हिरासत में लेकर जिला मुख्यालय भेज दिया।
जांच के क्रम में 48000 रुपए जाली नोटों के साथ पांच मोबाइल फोन, पांच एटीएम कार्ड और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किया गया है। पांच तस्करों में तीन लोग नालंदा, एक लखनऊ और एक दिल्ली शहर के चिन्हित किये गये हैं। सभी आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।