Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) ने मंगलवार को बेगूसराय में हुई गोलीबारी (firing in begusarai) की घटना पर बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि सभी चीजों को देखा जाएगा लेकिन अभी कुछ भी कहना उचित नहीं है। एक-एक चीज को देखना बहुत जरूरी है कि ऐसा क्यों हुआ?
सीएम नीतीश ने कहा कि बेगूसराय के एसपी सभी चीजों को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है। ऐसा पहली बार हुआ है। क्या मंशा है पता लगाया जा रहा है। कुछ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।
वहीं, कृषि मंत्री के इस्तीफे देने के बात और आरोप पर नीतीश कुमार ने कहा कि जिस कृषि सचिव पर आरोप लगा रहे हैं उससे अच्छा व्यक्ति नहीं मिलेगा। प्रशांत किशोर से मिलने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि शामिल होने की ऐसी बात नहीं है अभी। पवन वर्मा आए थे। पुराने संबंध है। उनके साथ ही प्रशांत किशोर मिले हैं।