
Bettiah: नरकटियागंज के गोपाला ब्रह्मा स्थान रोड में स्थित भारत फाईनेंस कंपनी का क्रेडिट मैनेजर 9.48 लाख रुपए लेकर फरार हो गया है। मामले में ब्रांच के संगम मैनेजर के पद पर कार्यरत बेतिया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुरनी गोनौली गांव निवासी रतन संजय ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है।

एफआईआर में बताया है कि बीते 10 मई को वह ब्रांच के क्रेडिट मैनेजर छपरा जिला के अभय कुमार सिंह के साथ कलेक्शन की राशि लेकर पंजाब नेशनल की बैंक में जमा कराने गया। इसी क्रम में क्रेडिट मैनेजर रूपए जमा कराने काउंटर पर पहुंचे और भीड़ का लाभ उठाते हुए बैंक से गायब हो गये। फोन करने पर भी उनका नंबर बंद मिला। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।


