
Nalanda: नालंदा की बड़गांव शाखा को आज बदमाशों ने निशाना बनाया। यहां बेखौफ बदमाशों ने दिन दहाड़े 8 लाख रुपए लूट लिए हैं। बैंक कैशियर उत्तम प्रसाद सिंह के अनुसार घटना दिन के एक बजे के करीब हुई है।

कैशियर ने बताया कि 4 की संख्या में आए हथियारबंद बदमाश बैंक में घुस गए और हथियार के बल पर ग्राहकों को बंधक बना लिया। फिर रुपए की मांग करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते हुए सेफ रूम ले गए। वहां से 6.20 लाख और कैश काउंटर पर रखे 1.48 लाख रुपए लूट लिए। जाते-जाते बैंक में लगे CCTV का हार्डडिस्क भी निकाल लिया। दो अन्य बदमाश बैंक के बाहर निगरानी कर रहे थे। लूटपाट के बाद सभी बाइक से कुंडलपुर की ओर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही राजगीर DSP प्रदीप कुमार, नालंदा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह व सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार बैंक पहुंचे। DSP ने बताया कि आसपास के CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है। बैंक अधिकारियों द्वारा 7.5 लाख रुपए लूट की बात बताई जा रही है।


