
Patna: चारा घोटाला से जुड़ी सबसे बड़ी 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी के मामले में दोषी करार दिए गए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें 21 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी।

सीबीआई की विशेष अदालत क्या सजा सुनाएगी, यह तो चार दिन बाद पता चलेगा। इसके पहले लालू की अनुपस्थिति को लेकर राजद के कार्यकर्ता मायूस हो गए हैं।

वैसे, यह कोई पहला मामला नहीं हैं कि लालू प्रसाद जेल जाने के कारण बिहार से दूर हुए हैं। इसके पहले भी ऐसे कई मौके आए हैं जब लालू को यहां की राजनीतिक गतिविधियों से दूर होना पड़ा है।
वैसे, लालू को अदालत से दोषी पाए जाने के बाद उनके पुत्र तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश करते हुए कहा कि निराश होने की जरूरत नहीं है। यादव ने कहा कि इस आदेश के खिलाफ ऊपरी अदालत में जाएंगे।
वैसे तेजस्वी ने पिछले विधानसभा चुनाव में लालू यादव की अनुपस्थिति में राज्य में सबसे अधिक सीट जीत कर अपने नेतृत्व क्षमता को साबित कर दिया है। लालू प्रसाद भी कई मौकों पर तेजस्वी के नेतृत्व क्षमता की तारीफ कर चुके हैं। माना जा रहा है कि इसमें कोई शक नहीं है कि लालू प्रसाद की अनुपस्थिति से राजद प्रभावित होगा।
लालू प्रसाद राजद में सर्वमान्य नेता रहे हैं। कई मामलों पर दोनो भाइयों तेजप्रताप और तेजस्वी आमने सामने आते रहे हैं। ऐसे मामले में लालू की अनुपस्थिति के कारण पार्टी में प्रभाव पड़ेगा इसे नकारा नहीं जा सकता है।
राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी भी कहते हैं कि लालू प्रसाद पार्टी के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद गरीबों की आवाज हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला अंतिम नहीं है, ऊपरी अदालत जाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राजद के कार्यकर्ता मायूस जरूर हैं लेकिन उनके उत्साह में कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब जब गरीबों की आवाज दबाने की कोशिश की गई वह आवाज और उभरकर सामने आई है।
इधर, राजद के एक नेता ने बताया कि हमें भरोसा है कि लालू जल्दी ही वापस आएंगे। वह हमारे नेता हैं और बने रहेंगे। इस बीच में तेजस्वी यादव नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अब अपनी नेतृत्व क्षमता साबित करने की जरूरत नहीं है।(IANS)
- गुरु पूर्णिमा पर बैद्यनाथ मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़: कल से स्पर्श पूजा बंद, अरघा सिस्टम से होगा जलार्पण

- Shravani Mela 2026: आज श्रावणी मेला का उद्घाटन, कल से बाबा मंदिर में स्पर्श पूजा एक माह के लिए बंद

- बुखार के दौरान ये छोटी-सी गलती बढ़ा सकती है परेशानी, ठंडे पानी से नहाना पड़ सकता है भारी

- Giridih में एक करोड़ का इनामी माओवादी नक्सली मिसिर बेसरा दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार

- Dev Anand के बेटे सुनील आनंद का निधन, 70 साल की उम्र में लंदन में ली अंतिम सांस



