spot_img
spot_img

गोलियों से दहला बलिया: घात-प्रतिघात में एक युवक की हत्या

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर एक युवक की हत्या कर दी। घटना बलिया थाना क्षेत्र के हनुमान महतो कुर्मी टोल लखमीनिया की है।

Begusarai: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर एक युवक की हत्या कर दी। जबकि एक युवक घायल हो गया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के हनुमान महतो कुर्मी टोल लखमीनिया की है। मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मुसेचक गांव निवासी स्व. इंद्रदेव यादव के पुत्र दिलीप यादव के रूप में की गई है। गोलीबारी में घायल युवक मुसेचक गांव निवासी नितो यादव का पुत्र श्रवण कुमार है। जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि दिलीप यादव शनिवार की रात कुर्मी टोल निवासी बौधू महतो के पुत्र की शादी के बाद आयोजित बहुभोज में गया था। भोज खाकर लौटते समय बदमाशों ने दिलीप को सिगरेट पीने का बहाना बनाकर रोका तथा चार-पांच बाइक पर सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें गोली लगते ही दिलीप यादव की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण के अनुसार आपसी रंजिश में दिलीप यादव की गोली मारकर हत्या की गई है। करीब 12 वर्ष पूर्व दिलीप यादव के पिता इंद्रदेव यादव की हत्या हुई थी।

दिलीप यादव।

इंद्रदेव यादव की हत्या के बाद बलिया थाना क्षेत्र के मनारी गाछी टोला निवासी फौदारी यादव के पुत्र रॉबिन यादव की हत्या हो गई। रॉबिन यादव की हत्या के समय दिलीप यादव जेल में था और जेल से ही हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए उसे नामजद किया गया था। परिजनों ने बताया कि छह माह पूर्व दिलीप यादव जेल से बाहर निकला और दुश्मन की नजर में था।

फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। जबकि, घात प्रतिघात में हत्या से लोग दहशत में हैं।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!